यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों ने घोषणा की है कि दक्षिणी सऊदी अरब के नजरान क्षेत्र में सूह के क्षेत्र में स्थित सऊदी सैन्य ठिकाने को दो ज़िलज़ाल-1 मीज़ाइलों से निशाना बनाया है।
इन मीज़ाइल हमलों से सऊदी सैनिकों को भारी नुक़सान पहुंचा है किन्तु अभी तक पहुंचने वाले नुक़सानों के बारे में विस्तृत रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है।
यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों ने शनिवार की रात भी दक्षिणी सऊदी अरब के क्षेत्र जीज़ान में अललूदूद की पहाड़ियों पर सऊदी गठबंधन के सैनिकों के ठिकानों पर भीषण गोलाबारी की जिसमें सऊदी गठबंधन के कई सैनिक मारे गये।
यमनी अधिकारियों का कहना है कि यमनी सेना की रक्षा क्षमता पूर्णरूप से स्वदेशी है और यमन के पूर्ण परिवेष्टन के बावजूद यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों की क्षमताओं में निरंतर वृद्धि हो रही है।
यही कारण है कि यमन युद्ध का दायरा अब दक्षिणी सऊदी अरब के क्षेत्रों तक फैल चुका है और यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों की ओर से सऊदी गठबंधन के हमलों के जवाब में इन क्षेत्रों में स्थित सऊदी सैन्य ठिकानों को निरंतर निशाना बनाया जा रहा है।